जिले के 11 हाईस्कूल +2 में होंगे अपग्रेड

दुमका : दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों के 11 उच्च विद्यालयों को प्लस टू में उत्क्रमित करने की पहल हो रही है. समाज कल्याण मंत्री सह दुमका की विधायक डॉ लोइस मरांडी ने बताया कि ये विद्यालय वैसे क्षेत्रों में हैं, जहां के बच्चों को माध्यमिक तक की पढ़ायी करने के बाद ग्यारहवीं-बारहवीं में पढ़ाई […]
दुमका : दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों के 11 उच्च विद्यालयों को प्लस टू में उत्क्रमित करने की पहल हो रही है. समाज कल्याण मंत्री सह दुमका की विधायक डॉ लोइस मरांडी ने बताया कि ये विद्यालय वैसे क्षेत्रों में हैं, जहां के बच्चों को माध्यमिक तक की पढ़ायी करने के बाद ग्यारहवीं-बारहवीं में पढ़ाई के लिए काफी दूर आना पड़ता है.
खासकर लड़कियों को इससे काफी परेशानी होती है. उन्होंने कहा है कि इन स्कूलों को उत्क्रमित करने से उनका छीजन नहीं होगा और वे पूरी पढ़ाई कर पायेंगी. उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि अगले सत्र से उत्क्रमित कर वहां आधारभूत संरचना विकसित कर पठन-पाठन प्रारंभ करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




