मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में छेड़छाड़ बरदास्त नहीं : शहीदुर रहमान

दुमका : मदरसा नूरिया कादरिया मखदूमनगर डंगालपाड़ा के प्रांगण में एदार ए शरिया दुमका के तत्वावधान में मौलाना शहीदुर रहमान मिस्वाही की अध्यक्षता में मुस्लिम पर्सनल लॉ के संबंध में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें दुमका के विभिन्न मदरसों के मौलाना, इमाम व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. कहा कि तीन तलाक के मसले पर किसी […]
दुमका : मदरसा नूरिया कादरिया मखदूमनगर डंगालपाड़ा के प्रांगण में एदार ए शरिया दुमका के तत्वावधान में मौलाना शहीदुर रहमान मिस्वाही की अध्यक्षता में मुस्लिम पर्सनल लॉ के संबंध में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें दुमका के विभिन्न मदरसों के मौलाना, इमाम व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. कहा कि तीन तलाक के मसले पर किसी तरह से कोई छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाने की बात कही गयी. एदार ए शरिया ने केंद्र सरकार से मांग की कि इसमें वह कोई छेड़छाड़ न करें. बैठक में मौलाना अब्दुल रज्जकाक कादरी, मुफ्ती मो सलीउद्दीन, मौलाना सलामतुल्ला, मौलाना जसीरुद्दीन, मौलाना सुलेमान, अमीर खुसरू, मौलाना अब्दुल मुत्लीब आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




