दुमका-बारापलासी के बीच ट्रेन का परिचालन कल से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2014 3:43 AM
दुमका : दुमका-मंदारहिल निर्माणाधीन रेलखंड पर 10 फरवरी से दुमका-बारापलासी के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. आसनसोल रेल डिवीजन के अंतर्गत यह रेलखंड पड़ेगा. दुमका के स्टेशन प्रबंधक श्रीप्रकाश ने बताया कि जसीडीह से दुमका के बीच चलने वाली अप ट्रेन 53553, जो दुमका रेलवे स्टेशन में 15.30 बजे पहुंचती है, वह दुमका […]
दुमका : दुमका-मंदारहिल निर्माणाधीन रेलखंड पर 10 फरवरी से दुमका-बारापलासी के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. आसनसोल रेल डिवीजन के अंतर्गत यह रेलखंड पड़ेगा. दुमका के स्टेशन प्रबंधक श्रीप्रकाश ने बताया कि जसीडीह से दुमका के बीच चलने वाली अप ट्रेन 53553, जो दुमका रेलवे स्टेशन में 15.30 बजे पहुंचती है, वह दुमका में 25 मिनट तक रुकने के बाद डाउन ट्रेन 53554 अपराह्न् 15.55 बजे बारापलासी के लिए प्रस्थान करेगी. बारापलासी से यह ट्रेन वापस 17.30 बजे पहुंचेगी और फिर 25 मिनट रुकने के बाद पुन: जसीडीह के लिए प्रस्थान कर जायेगी.
दो माह पूर्व हुआ था सीआरएस
उल्लेखनीय है कि इस रेलखंड पर दो माह पूर्व 10 दिसंबर को सीआरएस हो चुका है, जिसके बाद कुछ त्रुटियों को दूर करने के बाद ट्रेन परिचालन को मंजूरी मिली है. पहली बार बारापलासी के लिए ट्रेन को रवाना करने से पूर्व सजाया जायेगा तथा बारापलासी स्टेशन पर भी इस ट्रेन का भव्य स्वागत किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










