डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई िचकित्सा व्यवस्था, मरीज परेशान

Published at :30 Sep 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई िचकित्सा व्यवस्था, मरीज परेशान

दुमका : झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन रांची और आइएमए के आह्वान पर सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. डॉक्टर के हड़ताल पर रहने के कारण ओपीडी सेवा पूरी तरह से बंद रही. जिस कारण शहर एवं गांव से आए सैकड़ों मरिजों को बिना इलाज के ही लौट कर जाना पड़ा. शीला […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन रांची और आइएमए के आह्वान पर सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. डॉक्टर के हड़ताल पर रहने के कारण ओपीडी सेवा पूरी तरह से बंद रही. जिस कारण शहर एवं गांव से आए सैकड़ों मरिजों को बिना इलाज के ही लौट कर जाना पड़ा. शीला हांसदा,

मीना हांसदा, रोहित कुमार आदि ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज कराने आये है. अस्पताल के लोगों का कहना है कि डॉक्टर हड़ताल पर जिस कारण इलाज नहीं हो सकेगा. झारखंड राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सभी सरकारी डॉक्टर 28 सितंबर को ही कार्य का बहिष्कार करते हुए ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप कर दिया है. लेकिन आपातकालीन सेवा दिया जा रहा है, प्रसव कार्य, पोस्टमार्टम, सिजेरियन ऑपरेशन आदि चीजों को हड़ताल से मुक्त रखा गया है.

आज गैर सरकारी डॉक्टर भी करेंगे कार्य बहिष्कार
डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर और गांव से आये मरीजों को खासा परेशानी हुई. वही सरकारी डॉक्टर के हड़ताल और प्रोटेक्शन एक्ट के समर्थन में गैर सरकारी डॉक्टर भी 30 सितंबर को कार्य का बहिष्कार करेंगें. डॉक्टर एनके झा, एके सिंह, बीके सिन्हा, अरुण कुमार आदि ने बताया कि आये दिन डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट होते रहती है. इसी को लेकर डॉक्टर झारखंड में प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रही है. जिसमें गैर सरकारी डॉक्टरों का भी समर्थन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola