पुलिस ने गश्ती के दौरान चोरी की दो बाइक पकड़ी

दुमका कोर्ट : नगर थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है. नगर थाना के रात्रि गश्ती दल के एएसआइ मदन सिंह, हवलदार कैलाश यादव और सिपाही गुरुदेव साव ने गश्ती के दौरान एसपी कॉलेज के गेट के सामने लावारिस स्थिति में देख बाइक के बारे में पूछताछ की, तो कोई उस बाइक […]
दुमका कोर्ट : नगर थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है. नगर थाना के रात्रि गश्ती दल के एएसआइ मदन सिंह, हवलदार कैलाश यादव और सिपाही गुरुदेव साव ने गश्ती के दौरान एसपी कॉलेज के गेट के सामने लावारिस स्थिति में देख बाइक के बारे में पूछताछ की, तो कोई उस बाइक के बारे में जानने वाला नहीं पाया गया. जेएच 04 सी 8815 नंबर की लावारिस मोटरसाइकिल को पुलिस बरामद कर थाना ले गयी.
चोरी गयी मोटरसाइकिलों के नंबर से मिलान किया गया, तो दो दिन पहले हॉस्टल नंबर एक से गायब हुई मोटरसाईकिल के रुप में इसकी पहचान की गयी. यह मोटरसाइकिल काठीकुंड के बिछियापहाड़ी के संजू हेंब्रम की थी. वहीं सदर अस्पताल के सीढ़ी के नीचे कुछ दिनों से एक बाइक के पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. मोटरसाइकिल डब्ल्यूबी 60 8191 को बरामद करने के बाद पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है या कोई छोड़कर चला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




