शादी का प्रलोभन देकर छात्रा से यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज

शिकारीपाड़ा : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज कराये गये पीसीआर केस नंबर 299/2016 के तहत एसपी महिला काॅलेज की एक छात्रा ने पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा डुमरीडीह के जोसेफ हांसदा के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा […]
शिकारीपाड़ा : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज कराये गये पीसीआर केस नंबर 299/2016 के तहत एसपी महिला काॅलेज की एक छात्रा ने पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा डुमरीडीह के जोसेफ हांसदा के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि 30 नवंबर 2015 को शिकारीपाड़ा से अपने घर शंकरपुर जाने के क्रम में पूर्व परिचित जोसेफ हांसदा से मुलाकात हुई,
जिसके बाद उसने उसे अकेला पाकर उसकी इज्जत लूट ली. विरोध करने पर शादी का वादा किया और फिर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. शादी के लिए दबाव देने पर उसने शादी से साफ इंकार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी. पीसीआर के आधार पर पुलिस ने थाना मे जोसेफ हांसदा के विरुद्ध कांड संख्या 85/16 दर्ज कर लिया है, जिसमें भादवि के धारा 376 व 493 के तहत जोसेफ हांसदा को आरोपित बनाया गया है. आरोपित फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




