चैंबर में घुस कर अधिवक्ता से मारपीट, गिरफ्तार

दुमका कोर्ट : कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता के चैंबर में घुस कर एक व्यक्ति ने अधिवक्ता पंकज यादव के साथ मारपीट की और उन्हें जख्मी कर दिया. मारपीट करते देख वहां मौजूद अन्य अधिवक्ता जुट गये और पंकज यादव को बचा लिया. मारपीट की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. तब अधिवक्ता श्री […]
दुमका कोर्ट : कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता के चैंबर में घुस कर एक व्यक्ति ने अधिवक्ता पंकज यादव के साथ मारपीट की और उन्हें जख्मी कर दिया. मारपीट करते देख वहां मौजूद अन्य अधिवक्ता जुट गये और पंकज यादव को बचा लिया. मारपीट की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. तब अधिवक्ता श्री यादव ने पुलिस को बताया कि वे अपने चैंबर में काम कर रहे थे. उसी वक्त सरैयाहाट गाविंदपुर का सुरेश यादव आया और नकल की मांग की.
नकल तैयारी नहीं होने की बात कहने पर वह गाली गलौज करते हुए घुसे से नाक पर दे मारा, जिससे खून निकलने लगा और फिर गला दबा दिया. इसी बीच साथी अधिवक्ता आये और उन्हें बचा लिया. मारपीट के क्रम में सुरेश ने उनके पॉकेट से 1200 रुपये भी निकाल लिया. घटना स्थल से मारपीट करने के आरोप में सुरेश यादव को पुलिस ने पकड़ कर थाना ले आयी. अधिवक्ता पंकज यादव ने नगर थाना में मारपीट की घटना को लेकर सुरेश यादव के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है. समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




