करंट की चपेट में आया बोरबेल गाड़ी में बैठा मजदूर, मौत

Published at :07 Jun 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
करंट की चपेट में आया बोरबेल गाड़ी में बैठा मजदूर, मौत

दुमका : जरमुंडी थाना क्षेत्र के साधुडीह गांव के समीप रविवार की रात बोरबेल गाड़ी पर बैठे एक मजदूर की मौत करंट लगने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालबडि़या निवासी मुन्ना कोल के रूप में हुई है. मृतक का चचेरा भाई सुनील […]

विज्ञापन

दुमका : जरमुंडी थाना क्षेत्र के साधुडीह गांव के समीप रविवार की रात बोरबेल गाड़ी पर बैठे एक मजदूर की मौत करंट लगने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालबडि़या निवासी मुन्ना कोल के रूप में हुई है. मृतक का चचेरा भाई सुनील कोल भी रविवार की रात बोरबेल गाड़ी में सवार था.

सुनील ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात जैसे ही गाड़ी साधुडीह पहुंचा, तो गाड़ी के ऊपर बैठा मुन्ना कोल अचानक उठा और बैठ गया. तभी वह बिजली तार की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया. बोरबेल गाड़ी से ही इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola