पोषण सखी को नियुक्ति पत्र और लाभुकों को मिला चेक

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा अंचल परिसर में मंगलवार को एक नियुक्ति पत्र व चेक वितरण समारोह आयोजित की गई. जिसमें पोषण सखी को नियुक्ति पत्र और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को चेक प्रदान किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्रमुख शांति मुरमू ने की. जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नलिन सोरेन ने 35 नवचयनित पोषण सखियों के […]
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा अंचल परिसर में मंगलवार को एक नियुक्ति पत्र व चेक वितरण समारोह आयोजित की गई. जिसमें पोषण सखी को नियुक्ति पत्र और विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को चेक प्रदान किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्रमुख शांति मुरमू ने की. जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नलिन सोरेन ने 35 नवचयनित पोषण सखियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. विधायक श्री सोरेन ने समारोह में क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर कुपोषण को दूर करने की अपील पोषण सखियों से की.
इसके पहले शिकारीपाड़ा पंचायत सचिवालय में उन्होंने प्रज्ञा केन्द्र का उदघाटन किया. कार्यक्रम में बीडीओ अमित बेसरा, सीओ मोहनलाल मरांडी, सीडीपीओ रेवा रानी , बीसीओ कारू प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका व लाभुक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










