दो बाइक की टक्कर मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :29 Mar 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा हुए दो बाइकों की टक्कर के मामले में बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह हादसा थाना क्षेत्र के शिकारीपाड़ा काठीकुंड पथ पर भोक्तानडीह गांव के पास हुआ था. जिसमें दो बाइकों के टक्कर से घायल सचिन मुरमू के बड़े भाई नीलू मुरमू ने बाइक चालक अलविनुस हांसदा पर मामला […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा हुए दो बाइकों की टक्कर के मामले में बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह हादसा थाना क्षेत्र के शिकारीपाड़ा काठीकुंड पथ पर भोक्तानडीह गांव के पास हुआ था. जिसमें दो बाइकों के टक्कर से घायल सचिन मुरमू के बड़े भाई नीलू मुरमू ने बाइक चालक अलविनुस हांसदा पर मामला दर्ज कराया है.

दर्ज प्राथमिकी में नीलू मुरमू ने बताया कि उसका भाई सचिन मुरमू बाइक (जेएच 04सी 6623) पर सवार होकर खरौनी से परतापुर आया था. फिर घर लौटने के क्रम में भोक्तानडीह गांव के पास एक अज्ञात बाइक पर सवार अलविनुस हांसदा ने टक्कर मार दी. जिससे सचिन मुरमू तथा अलविनुस हांसदा घायल होकर बेहोश हो गया. शिकारीपाड़ा थाना में अलविनुस हांसदा के विरुद्ध कांड संख्या 35/16 में भादवि की दफा 279,337, 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola