अवैध कोयला समेत चार बाइक जब्त

Published at :03 Mar 2016 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध कोयला समेत चार बाइक जब्त

काठीकुंड : ठीकुंड थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अवैध कोयले से लदा चार मोटरसाइकिल जब्त किया है. पुलिस शाम के वक्त गश्ती करने निकली थी. इसी दौरान प्रखंड के कालाझर गांव से अवैध कोयला लदे चार मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है. साथ ही थाना में मामला भी दर्ज कर लिया गया है. […]

विज्ञापन

काठीकुंड : ठीकुंड थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अवैध कोयले से लदा चार मोटरसाइकिल जब्त किया है. पुलिस शाम के वक्त गश्ती करने निकली थी. इसी दौरान प्रखंड के कालाझर गांव से अवैध कोयला लदे चार मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है. साथ ही थाना में मामला भी दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी इमदाद अंसारी ने बताया कि कालाझर क्षेत्र में कोयला माफिया मोटरसाइकिल पर क्षमता से अधिक कोयला लाद कर बाजारों में बेचते है.

उल्लेखनीय है कि कोयला माफियाओं द्वारा बाइक में 3 से 4 क्विंटल कोयला लेकर चलते हैं. जिससे किसी भी वक्त अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है. कुछ माह पूर्व रिंचि अस्पताल के निकट कोयला लदा बाइक सवार के घायल होने की घटना हो चुकी है. पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस मामला दर्ज कर जब्त मोटरसाइकिल चालक की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola