नाबालिग के अपहरण का मामला थाने में दर्ज

Published at :01 Mar 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण का मामला थाने में दर्ज

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड के राजबांध गांव की 16 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हो गया है. शिकारीपाड़ा थाना में गाँव के ही शंभु मंडल पर सोमवार को लड़की के पिता देबु साव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 28 फरवरी की शाम उसकी बेटी शौच के लिए बाहर गई […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड के राजबांध गांव की 16 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हो गया है. शिकारीपाड़ा थाना में गाँव के ही शंभु मंडल पर सोमवार को लड़की के पिता देबु साव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 28 फरवरी की शाम उसकी बेटी शौच के लिए बाहर गई थी.

जिसे पहले से घात लगाए बैठे राजबांध गाँव के शंभु मंडल ने अपहरण कर लिया. जब लड़के के पिता विष्णु मंडल से पूछा तो उसने देख लेने की धमकी दी. लड़की के गले से 10 ग्राम का चैन एवं कान की बाली है. थाना में शंभु मंडल के विरुद्ध कांड संख्या 28/16 में भादवि की दफा 366ए/ 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola