दुमका : कार के धक्के से पारा शिक्षक की मौत

Published at :03 Jan 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : कार के धक्के से पारा शिक्षक की मौत

दुमका : सरैयाहाट-देवघर मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के समीप आॅल्टो कार की चपेट में आने से एक पारा शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक का नाम विपिन कुमार था और वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांचुबाद में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. हंसडीहा से वे अपना कामकाज निबटाकर वापस बाइक से घर लौट […]

विज्ञापन

दुमका : सरैयाहाट-देवघर मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के समीप आॅल्टो कार की चपेट में आने से एक पारा शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक का नाम विपिन कुमार था और वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांचुबाद में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. हंसडीहा से वे अपना कामकाज निबटाकर वापस बाइक से घर लौट रहे थे,

इसी दौरान आॅल्टो कार ने उसे धक्का मार दिया. गंभीर स्थिति में उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया. पर स्थिति नाजुक देख वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. रास्ते में विपिन ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने उक्त आॅल्टो कार को जब्त कर लिया है. मृतक विपिन 35 साल का था और सरवाधाम का रहने वाला था. वह अविवाहित था. उसकी शादी भी तय हो गयी थी और जल्द ही वह परिणय सूत्र में बंधने वाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola