कुएं में गिरकर बच्चे की मौत

Published at :02 Dec 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
कुएं में गिरकर बच्चे की मौत

दुमका : शहर से सटे खिजुरिया मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर खेत के बीच बने बिना मुंडेर वाले कुएं में गिरने से 8 वर्षीय बालक विवेक यादव की मौत हो गयी. वह संताल टोला में सरकारी स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था. पिता नेपाल यादव ने बताया कि वह खेत में धान काट रहा […]

विज्ञापन
दुमका : शहर से सटे खिजुरिया मुहल्ले में मंगलवार की दोपहर खेत के बीच बने बिना मुंडेर वाले कुएं में गिरने से 8 वर्षीय बालक विवेक यादव की मौत हो गयी. वह संताल टोला में सरकारी स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था. पिता नेपाल यादव ने बताया कि वह खेत में धान काट रहा था.
अचानक उसे जब बेटा नजर नहीं आया, तो उसे आशंका हुई. खोजने पर कुएं में उसका चप्पल तैरता हुआ और कुएं के अंदर से बुलबुला निकलता हुआ दिखा. उसने शोर मचाया. लोग दौड.
झग्गड़ भी लाया गया. इस बीच लड़के की मां पहुंची और कुएं में कूद गयी, उसे चोट भी लगी. लोगों ने झग्गड़ डाल कर बच्चे को निकाला और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया. पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव घर पहुंचा, तो उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola