पाथरा गांव में शराब बंदी से बदल रही सूरत

महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए गांव में करा रखी है शराब बंदीप्रतिनिधि, रानीश्वरपाथरा गांव में महिलाओं के आंदोलन से सूरत बदलने लगी है. बदहाली खुशहाली में परिणत हो रही है. शराब बनाने-बेचने और नशाखोरी से इस गांव के अधिकांश घरों में झगड़ा-कलह होता रहता था. आज परिवार के सदस्य शांति से रह रहे हैं और […]
महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए गांव में करा रखी है शराब बंदीप्रतिनिधि, रानीश्वरपाथरा गांव में महिलाओं के आंदोलन से सूरत बदलने लगी है. बदहाली खुशहाली में परिणत हो रही है. शराब बनाने-बेचने और नशाखोरी से इस गांव के अधिकांश घरों में झगड़ा-कलह होता रहता था. आज परिवार के सदस्य शांति से रह रहे हैं और कोई तकरार नहीं हो रहा है. पिछले दिनों इस गांव की महिलाओं ने आंदोलन किया था तथा गांव में शराब बनाने व बेचने पर पाबंदी लगा दी थी. गांव में आसानी से शराब मिलने के कारण रोजाना झगड़ा होना आम बात हो गयी थी. जिससे महिलाएं तंग आकर एकजुटता दिखाते हुए शराब पर पाबंदी लगा दी. रानीश्वर के साप्ताहिक हटिया में दो सप्ताह से शराब बेचना बंद है़ इससे पहले पाटजोड़ पंचायत के नांदना गांव की महिलाएं गांव में शराब बनाने व बेचना बंद करा दिया था. हालांकि इसके लिए महिलाओं को काफी विरोध का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन महिलाएं अपने अभियान में लगी रही. वहीं गांव में शराब पीने वालों को गांव में घुसने पर भी पाबंदी लगा दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










