नेशनल थांग टा चैंपियनशिप में आयुष को कांस्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2015 9:03 PM

विज्ञापन

दुमका : पांडीचेरी में आयोजित थांग-टा नेशनल चैंपियनशिप में दुमका के आयुष कुमार ने प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया. आयुष कुमार झारखंड थांग-टा टीम का प्रतिनिधित्व कर 65 किलोभार वर्ग में पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी को पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया, जबकि मणिपुर के खिलाड़ी से 5-3 […]

विज्ञापन

दुमका : पांडीचेरी में आयोजित थांग-टा नेशनल चैंपियनशिप में दुमका के आयुष कुमार ने प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया. आयुष कुमार झारखंड थांग-टा टीम का प्रतिनिधित्व कर 65 किलोभार वर्ग में पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी को पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया, जबकि मणिपुर के खिलाड़ी से 5-3 के अंतर से पराजित हुए.

25 जनवरी को संपन्न इस चंैपियनशिप में पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, असम, झारखंड सहित कुल 12 राज्यों के खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया था. इसमें झारखंड के 15 सदस्यीय टीम कुल छह रजत एवं सात कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाब रही. चैंपियनशिप में आयुष को मिली इस उपलब्धि पर थांग टा के सचिव कौशल किशोर मरांडी, राकेश कुमार, अध्यक्ष जुलियस टोपनो, मेहताब, समीर, अमन आदि ने उन्हें बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola