ट्रक की चपेट में आकर एक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2014 10:03 PM
दुमका: शहर के गांधी मैदान के समीप शनिवार को मनोज चालक नामक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गये. मनोज चालक हरणाकुंडी रोड जरूवाडीह का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक मनोज को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भरती करवाया गया. मनोज का एक पैर बुरी तरह घायल हो गया है. […]
दुमका: शहर के गांधी मैदान के समीप शनिवार को मनोज चालक नामक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गये. मनोज चालक हरणाकुंडी रोड जरूवाडीह का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक मनोज को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भरती करवाया गया. मनोज का एक पैर बुरी तरह घायल हो गया है.
स्थानीय लोगों ने गाड़ी व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं दूसरी ओर डंगालपाड़ा निवासी मोटरसाइकिल सवार एक पुआल लगा मैजिक गाड़ी से टकरा गया. मोटरसाइकिल सवार भी बाल-बाल बचा, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने पुआल से लदा मैजिक गाड़ी को पकड़ लिया. बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की मुआवजा लेकर सुलझा लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










