मसानजोर में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2014 8:04 PM
प्रतिनिधि, रानीश्वर बड़ा दिन के उपलक्ष्य में मसानजोर में गुरुवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी. बिहार, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे और पिकनिक का आनंद उठाया. ठंड अधिक होने के बाद भी प्रर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी. हालांकि बाहर से आये लोगों ने […]
प्रतिनिधि, रानीश्वर बड़ा दिन के उपलक्ष्य में मसानजोर में गुरुवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी. बिहार, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे और पिकनिक का आनंद उठाया. ठंड अधिक होने के बाद भी प्रर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी. हालांकि बाहर से आये लोगों ने यहां के व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाये और कहा कि पर्यटन स्थल होने के बावजूद भी यहां कई प्रकार की सुविधाओं का अभाव है.——————————-फोटो-25 डीएमके/रानीश्वरपर्यटन स्थल मसानजोड में जूटे पर्यटक……………………………………………..क्रिसमस पर विभिन्न गिरजाघरों में रही चहल पहलरानीश्वर. क्रिसमस के दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चर्चों में काफी चहल-पहल रहा. ईसाई समुदाय के लोग अपने घरों को सजाया और जम कर आतिशबाजी की. वहंी बच्चों ने सजधज कर बाहर निकले और गिरजाघरों में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया और फादर से शांति के संदेशों को सुना और उस पर अमल करने की बात दोहरायी. रानीश्वर के मुरगुनी, तालडंगाल, आसनबनी, कारीकादर आदि चर्चों की सुंदरता देखते ही बन रहा था……………………………………………फोटो 25 डीएमके/रानीश्वरमुरगुनी मिशन चर्च——————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










