टॉप बाक्स// कैरासोल जंगल में मिला लावारिस शव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2014 11:06 PM

विज्ञापन

– हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका- जोरिया के पास पड़ा हुआ था शव – 25-26 वर्षीय युवक का है शव- आसपास के ग्रामीण नहीं कर पाये शिनाख्त- पास में ही आसनपहाड़ी में लगा था हाल ही में मेला- पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल भेजा जायेगा शव——————————-प्रतिनिधि, काठीकुंड प्रखंड के आसनपहाड़ी पंचायत […]

विज्ञापन

– हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका- जोरिया के पास पड़ा हुआ था शव – 25-26 वर्षीय युवक का है शव- आसपास के ग्रामीण नहीं कर पाये शिनाख्त- पास में ही आसनपहाड़ी में लगा था हाल ही में मेला- पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल भेजा जायेगा शव——————————-प्रतिनिधि, काठीकुंड प्रखंड के आसनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत कैरासोल जंगल के बीच जोरिया में लगभग पच्चीस वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. मंगलवार देर शाम इसकी खबर पुलिस को मिली. जिसके बाद से पुलिस की जांच जारी है. शव की हालत व शव से आ रहे दुर्गंध से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत चार पांच दिन पहले हुई है. पुलिस ने शव की पहचान आसपास के गांव से लोगों को बुला कर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक इस शव की शिनाख्त नहीं करायी जा सकी. कुछ दिन पहले आसनपहाड़ी में मेला भी लगा था. पुलिस हर एक बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. नक्सल प्रभावित काठीकुंड प्रखंड में इस प्रकार की घटना से आसपास गांव के ग्रामीणों में भय व्याप्त है. थाना प्रभारी नयनसुख दादेल ने बताया कि शव की शिनाख्त जल्द कर ली जायेगी. गहन अनुसंधान की बात करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. शव को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola