दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Updated at : 18 Jun 2014 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामदली गांव में मंगलवार को दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने रेखा देवी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक जामा महारों के राजकुमार उर्फ कंचल मंडल ने बताया कि उनकी पुत्री रेखा देवी की शादी 2012 में जामदली के गणोश मंडल के साथ हुई थी. इस बीच […]

विज्ञापन

दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जामदली गांव में मंगलवार को दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों ने रेखा देवी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक जामा महारों के राजकुमार उर्फ कंचल मंडल ने बताया कि उनकी पुत्री रेखा देवी की शादी 2012 में जामदली के गणोश मंडल के साथ हुई थी. इस बीच उसने एक लड़का व एक लड़की को जन्म दिया. शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला लेकिन उसके बाद से पति, सास, ससुर, भैसुर व देवर सभी बाइक और 50 हजार रुपये के लिए अत्याचार और प्रताड़ित करने लगे.

पीड़िता कुछ दिनों तक चुपचाप रही मगर आखिरकार कब तक सहती. धीरे-धीरे मांग को लेकर उसे ज्यादा परेशान किया जाने लगा. मामला बढ़ने पर स्थानीय पंचायत में पंचायती भी हुई. मगर उसका कोई लाभ नहीं हुआ और दिन व दिन प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज हो गया. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी मगर ससुराल वाले सफल नहीं हो सके. हत्या के बाद ससुराल वाले फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola