प्रखंडों में लगेगा शिविर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2014 6:48 AM
पारा शिक्षकों की निबटेगी समस्याएं दुमका : जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू ने एक कार्यालय आदेश जारी करते हुए पारा शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रखंडवार कैम्प लगाने का निर्देश जारी किया है. 26 जून को जामा, जरमुंडी, सरैयाहाट,रामगढ़ एवं मसलिया में तथा 27 जून को काठीकुंड, गोपीकांदर, शिकारीपाड़ा व रानीश्वर में प्रखंडवार […]
पारा शिक्षकों की निबटेगी समस्याएं
दुमका : जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू ने एक कार्यालय आदेश जारी करते हुए पारा शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रखंडवार कैम्प लगाने का निर्देश जारी किया है. 26 जून को जामा, जरमुंडी, सरैयाहाट,रामगढ़ एवं मसलिया में तथा 27 जून को काठीकुंड, गोपीकांदर, शिकारीपाड़ा व रानीश्वर में प्रखंडवार कैंप लगाये जायेंगे. यह कैंप संबंधित प्रखंडों के प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित होगा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को इस बाबत पत्र भेजा गया है.
साथ ही साथ कैंप को लेकर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की है. सरैयाहाट एवं शिकारीपाड़ा के लिए सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रवींद्र कुमार, जरमुंडी व रानीश्वर के लिए सुमंत कुमार, जामा व काठीकुंड के लिए मनोज कुमार अंबष्ठ, रामगढ़ व गोपीकांदर के लिए सुधांशु भूषण चतुर्वेदी तथा मसलिया एवं दुमका के लिए अशोक कुमार सिन्हा को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










