तालाब में तब्दील हुई सड़क, परेशानी

नारायणपुर : सड़क पर तालाब है या तालाब पर सड़क ऐसा ही कुछ नजारा इन दोनों नारायणपुर हनुमान मंदिर से दलदला मोड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क पर बैंक ऑफ इंडिया के समीप देखने को मिल रहा है. नारायणपुर हनुमान मंदिर से दलदला मोड़ तक जानेवाली मुख्य सड़क जो नारायणपुर बाजार को गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क […]
नारायणपुर : सड़क पर तालाब है या तालाब पर सड़क ऐसा ही कुछ नजारा इन दोनों नारायणपुर हनुमान मंदिर से दलदला मोड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क पर बैंक ऑफ इंडिया के समीप देखने को मिल रहा है. नारायणपुर हनुमान मंदिर से दलदला मोड़ तक जानेवाली मुख्य सड़क जो नारायणपुर बाजार को गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क मार्ग एवं प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है सड़क पर इन दोनों बड़े-बड़े गड्ढे उभर जाने के कारण सड़क पर जल-जमाव हो जाता है.
बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. जिस पर लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस कारण कई बार लोग इस सड़क पर दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार सड़क मरम्मत कराने की मांग की गयी है, लेिकन अब तक नतीजा सिफर है. लोगांे ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




