सड़क हादसे में एसडीओ ऑफिस के लिपिक की मौत

दुमका नगर : दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के लिपिक विभाष चंद्र झा (58) की सड़क हादसे में सोमवार की शाम मौत हो गयी. विभाष कार्यालय से निकलने के बाद ऑटो पर सवार होकर घर जा रहे थे. इसी दौरान एसपी कॉलेज के पास ऑटो पलट गयी. ऑटो में दब कर व गंभीर रूप […]
दुमका नगर : दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के लिपिक विभाष चंद्र झा (58) की सड़क हादसे में सोमवार की शाम मौत हो गयी. विभाष कार्यालय से निकलने के बाद ऑटो पर सवार होकर घर जा रहे थे. इसी दौरान एसपी कॉलेज के पास ऑटो पलट गयी. ऑटो में दब कर व गंभीर रूप से घायल हो गया.
सदर अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. जानकारी अनुसार वह ड्यूटी खत्म होने के बाद एसपी कॉलेज के समीप अपने घर जा रहा था. ऑटो रिक्शा में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे. विभाष व मो कुमकुम को घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विभाष ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




