सड़क किनारे ईंट रखने पर दो पर लगा पांच-पांच हजार का जुर्माना

दुमका : नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत गिलानपाड़ा मुहल्ले में सड़क के किनारे लंबे समय से ईंट रखे जाने और चेतावनी दिये जाने के बाद भी उसे न हटवाने के मामले में कार्रवाई की गयी है तथा दो लोगों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सदर प्रखंड के बीडीओ सह भारतीय प्रशासनिक […]
दुमका : नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत गिलानपाड़ा मुहल्ले में सड़क के किनारे लंबे समय से ईंट रखे जाने और चेतावनी दिये जाने के बाद भी उसे न हटवाने के मामले में कार्रवाई की गयी है तथा दो लोगों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सदर प्रखंड के बीडीओ सह भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीक्ष्यमान अधिकारी विशाल सागर के कड़े निर्देश के बाद एनजीटी के गाइडलाइन के तहत यह कार्रवाई की गयी. नगर परिषद द्वारा दो शख्स मो राजा एवं मो अमीर को यह जुर्माना लगाया गया. कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष चौधरी, सिटी मैनेजर मेघनाथ चौधरी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




