सदर अस्पताल को मिले छह नये विशेषज्ञ

Updated at : 30 Nov 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल को मिले छह नये विशेषज्ञ

दुमका : सदर अस्पताल दुमका को छह नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं. इनमें रेडियोलाजिस्ट, डर्मेटोलाजिस्ट, आॅर्थोपेडिक्स और फारेंसिक के स्पेसियलिस्ट शामिल हैं. इन स्पेसियलिस्ट डाॅक्टरों के नहीं रहने की वजह से लंबे समय से इनसे संबंधित इलाज व जांच प्रभावित थे. रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में तो यहां पिछले एक दशक से अल्ट्रासोनोग्राफी बंद थी. इसके […]

विज्ञापन

दुमका : सदर अस्पताल दुमका को छह नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं. इनमें रेडियोलाजिस्ट, डर्मेटोलाजिस्ट, आॅर्थोपेडिक्स और फारेंसिक के स्पेसियलिस्ट शामिल हैं. इन स्पेसियलिस्ट डाॅक्टरों के नहीं रहने की वजह से लंबे समय से इनसे संबंधित इलाज व जांच प्रभावित थे. रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में तो यहां पिछले एक दशक से अल्ट्रासोनोग्राफी बंद थी. इसके लिए मरीजों को बाहर के क्लिनिक में भेजना पड़ता था. अब रेडियोलॉजिस्ट की सेवा मिलने से यहां आइसीयू को भी कारगर तरीके से संचालित कर पाने में मदद मिलेगी. एक्स-रे जैसी जांच भी सही ढंग से रेडियोलॉजिस्ट की देखरेख में हो पायेगा.

अभी सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में केवल डॉ विनोद कुमार सिन्हा ही हैं. ऐसे में जब वे अवकाश में होते हैं या उनकी रात्रि ड्यूटी होती है, तो दूसरे दिन की चिकित्सा सेवा प्रभावित हो जाती है. दूसरे चिकित्सक को शिशु की जांच करनी पड़ती है. शिशु की तकलीफ की वे जांच तो कर लिया करते हैं, लेकिन दवा के डोज को लेकर उनमें संशय रहता है.

डॉ सुदीप केशव मिश्रा के शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में योगदान करने से अब दो चिकित्सकों की सेवा मिल पायेगी. वहीं ऑर्थोपेडिक के नहीं रहने से होनेवाली परेशानी भी दूर हो जायेगी. मामूली हड्डी टूटने पर भी सदर अस्पताल में किसी व्यक्ति का प्लास्टर नहीं हो पाता था. अब वह परेशानी नहीं रहेगी. यहां हड‍्डी रोग विशेष के रुप में डॉ तुषार ज्योति नियुक्त हुए हैं. वहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ अंजनी कुमार शुक्ला की सेवा का लाभ दुमकावासियों को मिल पायेगा.

चिकित्सक के नाम और विभाग
डॉ पूजा भगत – रेडियोलॉजिस्ट
डॉ अंजनी कुमार शुक्ला-डर्मेटोलॉजिस्ट
डॉ तुषार ज्योति- ऑर्थोपेडिक्स
डॉ सामुएल अमन टोप्पो- ऑप्थोमॉलोजिस्ट
डॉ सुदीप केशव मिश्रा- पेडियाट्रिक्स
डॉ शक्तिपद गावस्कर- फारेंसिक एक्सपर्ट
सीएस ने कहा
दुमका सदर अस्पताल के लिए छह विशेष चिकित्सक मिले हैं. बुधवार को इनमें से दो ने योगदान भी कर लिया है. विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिलने से अस्पताल में मरीजों को बेतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पायेगी. ओपीडी सेवा दुरुस्त तो होगी ही, इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होनेवाले मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य सुविधा दे पाना संभव होगा.
– डॉ जगत भूषण प्रसाद, सीएस, दुमका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola