नवविवाहिता की गला दबा कर मारने का अारोप, ससुर गिरफ्तार

Updated at : 12 Nov 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता की गला दबा कर मारने का अारोप, ससुर गिरफ्तार

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना के सिंहनी पंचायत स्थित चमराबहियार गांव में शनिवार को नवविवाहिता हसीना खातून (21) की मौत फांसी लगने से हो गयी. इसी प्रखंड के दुधानी गांव के रहनेवाले मृतका के पिता मंजूर अंसारी ने बेटी का ससुर, पति व सास पर गला दबा कर हत्या करने व फांसी की फंदा पर झूला […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना के सिंहनी पंचायत स्थित चमराबहियार गांव में शनिवार को नवविवाहिता हसीना खातून (21) की मौत फांसी लगने से हो गयी. इसी प्रखंड के दुधानी गांव के रहनेवाले मृतका के पिता मंजूर अंसारी ने बेटी का ससुर, पति व सास पर गला दबा कर हत्या करने व फांसी की फंदा पर झूला कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है.

ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता का पति सरजहान अंसारी शनिवार को घर पर नहीं था. वह बंगाल में ड्राइवर का काम करता है. मृतका के पिता ने बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी बेटी को हमेशा तंग करते थे. इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. बताया कि तीन वैशाख 2017 को उसकी शादी हुई थी. सूचना पर पुलिस गांव पहुंची. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है. त्वरित कार्रवाई करते विवाहिता के ससुर समसुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola