पीड़िता का फोटो िकया वायरल, दो गिरफ्तार

Updated at : 12 Sep 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
पीड़िता का फोटो िकया वायरल, दो गिरफ्तार

दुमका : गैंग रेप के पीड़िता की तस्वीर को व्हाट‍्सएप में वायरल कर उसकी पहचान को सार्वजनिक करने के मामले में दुमका के कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह एसपी को इस मामले की सूचना दी गयी, जिसके बाद उन व्हाट‍्सएप ग्रुप को पुलिस ने खंगालना शुरू किया. […]

विज्ञापन

दुमका : गैंग रेप के पीड़िता की तस्वीर को व्हाट‍्सएप में वायरल कर उसकी पहचान को सार्वजनिक करने के मामले में दुमका के कई लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह एसपी को इस मामले की सूचना दी गयी, जिसके बाद उन व्हाट‍्सएप ग्रुप को पुलिस ने खंगालना शुरू किया. फोटो को पोस्ट करने वाले दो युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में जिन लोगों की अब तक गिरफ्तारी हुई है,

उसमें मिनी बस स्टैंड में सिंह हेयर कटिंग सैलून चलाने वाले पंकज सिंह व रसिकपुर में आर्या बूथ चलाने वाले संजय कुमार आर्या शामिल है. संजय कुमार आर्या ने बताया कि वह एक ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जिसका नाम…भैया जी अब तो बख्स दो.. है. उस ग्रुप में उसने पीड़िता की तसवीर वायरल की थी. जिसे पंकज सिंह ने जय शिव नाम के एक दूसरे व्हाट‍्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार …भैया जी अब तो बख्स दो.. ग्रुप में 256 सदस्य हैं और सभी के सभी एडमिन हैं. वहीं जय शिव नाम के दूसरे ग्रुप में दर्जन भर के करीब सदस्य हैं.

व्हाट‍्सएप ग्रुप के सदस्यों में हड़कंप : दुमका पुलिस ने गैंग रेप पीड़िता के फोटो को व्हाट‍्सएप ग्रुप में वायरल कर दिये जाने के मामले में जब से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, तब से देर रात तक इन ग्रुप के सदस्यों में हड़कंप मचा रहा. पुलिस इस मामले में कुछ और लोगों को हिरासत में लेने की तैयारी में जुटी है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता के उन फोटो को इस घटना की खबर के साथ वायरल कर दिया गया है, जो घटना से पहले की हैं. संभवत: ये फोटो उसके सोशल एकाउंट से निकाल कर पोस्ट कर दिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola