गैंगरेप कांड. सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ छात्रों में गुस्सा

दुमका : आदिवासी युवती के साथ हुए गैंगरेप वारदात तथा दुमका में महिलाओं के साथ दिन व दिन बढ़ रही ऐसी घटनाओं के विरोध में छात्र संगठनों एवं संस्थानों द्वारा विरोध एवं आक्रोश मार्च निकाला गया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए परिषद कार्यालय से विरोध मार्च निकाला, […]
दुमका : आदिवासी युवती के साथ हुए गैंगरेप वारदात तथा दुमका में महिलाओं के साथ दिन व दिन बढ़ रही ऐसी घटनाओं के विरोध में छात्र संगठनों एवं संस्थानों द्वारा विरोध एवं आक्रोश मार्च निकाला गया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए परिषद कार्यालय से विरोध मार्च निकाला, जो टीन बाजार, थाना रोड, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए वापस कार्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुआ. परिषद के बैनर तले इस विरोध मार्च में शामिल छात्र-छात्राएं आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे थे.
विरोध मार्च का नेतृत्व प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी ने किया. इस दौरान मनीष, सौरभ, करण, नितेश, आदित्य, अमन, कलाम, शुभम, विकास, सुदर्शन, अमन, सुमन, रिशु, विजय, विक्रम, प्रकाश, विक्की, गणेश, शैलजा, नैंसी, काजल, साक्षी, दीक्षा, रुचि, शैजल, आर्या, रुचिका, सुमित, रंजन, सुजीत वर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




