17 घंटे तक बिजली के पोल से लटकता रहा शव

रामगढ़ : प्रखंड क्षेत्र के बोड़िया गांव में कनेक्शन के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री मनोज राय की गुरुवार को माैत हो गयी थी. श्री राय का शव पोल पर ही मुआवजे की मांग को लेकर करीब 17 घंटे तक (गुरुवार की शाम तीन बजे से शुक्रवार की सुबह आठ बजे […]
रामगढ़ : प्रखंड क्षेत्र के बोड़िया गांव में कनेक्शन के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री मनोज राय की गुरुवार को माैत हो गयी थी. श्री राय का शव पोल पर ही मुआवजे की मांग को लेकर करीब 17 घंटे तक (गुरुवार की शाम तीन बजे से शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक) लटकता रहा.
सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने शव को कब्जे में लेने की काफी मशक्कत की मगर पहले दिन सफलता नहीं मिली. अंतत: मृतक की पत्नी के बयान पर नवाडीह के रवींद्र राय व मोहनपुर के दहीचंद मांझी पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 56/017 धारा 285/287/304ए के तहत मामला दर्ज होने व मुआवजा मिलने के बाद शव को परिजनों ने सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




