बिट्टू सिंह अध्यक्ष व शैलेंद्र बने महासचिव

Updated at : 11 Jul 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
बिट्टू सिंह अध्यक्ष व शैलेंद्र बने महासचिव

दुमका : झारखंड विकास मोरचा के दुमका जिला इकाई के द्वारा नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गयी है, इसमें धर्मेंद्र सिंह बिट‍्टू दुबारा जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं, वहीं शैलेंद्र हेंब्रम को महासचिव बनाया गया है. छह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं, जिनमें रामफल लायक, विनोद यादव, टिंकू गण, रविंद्र मरांडी, जगन किस्कू व मो […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड विकास मोरचा के दुमका जिला इकाई के द्वारा नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गयी है, इसमें धर्मेंद्र सिंह बिट‍्टू दुबारा जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं, वहीं शैलेंद्र हेंब्रम को महासचिव बनाया गया है. छह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं, जिनमें रामफल लायक, विनोद यादव, टिंकू गण, रविंद्र मरांडी, जगन किस्कू व मो फारुक अंसारी शामिल हैं.

वहीं सचिव के तौर पर मो कबीर, शारदा हेंब्रम, श्रीपति यादव, सुभाषिनी सोरेन, संतोष सोरेन व राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष के तौर पर पप्पू भुवानियां व मीडिया प्रभारी मो जमील को मनोनीत किया गया है. कार्यसमिति सदस्य के तौर पर सरैयाहाट से प्रभु शर्मा, नरेश यादव, भीम चौधरी, धीरेंद्र सिंह, रामकिंकर यादव, बैकुंठ यादव, मिथिलेश यादव, जामा से विशु हांसदा, दिनेश टुडू, विनय यादव, मनोहर राय, मनोज मुर्मू, रामगढ़ से गोपाल मंडल, सुरेंद्र मंडल, संतोष कुमार साह, प्रदीप मंडल, हिमांशु मंडल, पटवारी मरांडी,

शंकर भगत,दुमका से संजय लायक, बबई हेंब्रम व कांग्रेस राय, काठीकुंड से नेपाल किस्कू, सामुएल मुर्मू, सरेश भगत, सुशील हांसदा, मो मन्नान, मैनेजर बास्की व जर्मन हांसदा, शिकारीपाड़ा से सोनेलाल हेंब्रम, माइकल मुर्मू, मुस्तफा अंसारी, जहांगीर अंसारी, पंचानन केवट, रानीश्वर प्रखंड से कृष्णकांत मंडल, नंदलाल मरांडी, विजन सिंहरविलाल मरांडी व परेश हांसदा, दुमका ग्रामीण से रीमा मुर्मू, इब्राहिम टुडू, मंगल हांसदा व जगदीश सोरेन, दुमका नगर से द्वारिका साह, मो हारुण, अशोक मोर व संतोष धीवर, मसलिया के राम प्रसाद यादव, फजलू रहमान, कलीमुद‍्दीन अंसारी, सेंटु दास, मार्शल मुर्मू, बलराम राणा,अनिल किस्कू, दिलीप सोरेन, राजेश यादव, दिलीप मिर्धा व शिबू सोरेन शामिल किये गये.

अन्य संगठनों के विस्तार पर हुई चरचा : झारखंड विकास मोरचा के जिला इकाई की बैठक जन पुस्तकालय में हुई, जिसमें उक्त नयी कार्यसमिति की घोषणा जिला अध्यक्ष द्वारा की गयी. मोरचा के संगठनात्मक विस्तार के अलावा प्रखंड कमेटियों के विस्तार के भी कार्यक्रम तय किये गये. छात्र मोरचा की बैठक 15 जुलाई को, महिला मोरचा की बैठक 28 जुलाई एवं अल्पसंख्यक मोरचा 29 जुलाई को तय की गयी. वहीं 16 जुलाई को नई जिला कार्यसमिति की पहली बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया. प्रखंड स्तरीय बैठक 122 जुलाई को शिकारीपाड़ा, 23 जुलाई को काठीकुंड, गोपीकांदर व रामगढ़ में तथा दुमका ग्रामीण व रानीश्वर में 24 जुलाई को बैठक बुलायी गयी. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य छोटू मुर्मू, पिंटू अग्रवाल, मार्था हांसदा, संगठन मंत्री विजय ठाकुर, जिला सचिव मो कबीर, फारुक अनवर, प्रमिला मरांडी, सुभाष चंद मरांडी, जगदीश सोरेन, पीटर मिंज, राजेश मुर्मू, श्यामदेव हेंब्रम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola