1.30 लाख के जगह मात्र 15,711 किसानों का ही हुआ फसल बीमा

दुमका : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक कड़हरबिल स्थित एग्रो पार्क के काॅन्फ्रेंस हॉल में हुई, जिसमें 1.30 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 15711 किसानों के ही फसल बीमा होने पर डीसी मुकेश कुमार द्वारा काफी नाराजगी प्रकट की गयी तथा बैठक में उपस्थित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, […]
दुमका : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक कड़हरबिल स्थित एग्रो पार्क के काॅन्फ्रेंस हॉल में हुई, जिसमें 1.30 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 15711 किसानों के ही फसल बीमा होने पर डीसी मुकेश कुमार द्वारा काफी नाराजगी प्रकट की गयी तथा बैठक में उपस्थित प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक तथा जनसेवक को निर्देश दिया गया कि 20 जुलाई तक जिला के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें अथवा संबंधित के विरुद्व कार्रवाई की जायेगी.
उपायुक्त द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है तथा किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. कृषि कार्य के दौरान प्राकृतिक कारणों से होने वाली सभी प्रकार की क्षति का कवरेज है तथा इसके अंतर्गत किसान का व्यक्तिगत फसल क्षति होने पर भी बीमा क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान है. इसलिए सभी किसानों का आवश्य फसल बीमा करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




