7.51 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में झरिया की कंपनी सोना एंड एसोसिएट्स का रजिस्ट्रेशन रद्द

GST Scam in Dhanbad: ‘सोना एंड एसोसिएट्स’ ने जिन कंपनियों को कोयला बेची, उनके खिलाफ नोटिस जारी कर टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. राज्य कर के अनुसार, यह पूरा मामला इनवॉइस के जरिये कोयले के कालाबाजारी और जीएसटी चोरी से जुड़ा हुआ है. जांच आगे भी जारी है और अन्य कंपनियों की संलिप्तता की संभावना से इंकार नहीं किया गया है.

GST Scam in Dhanbad| धनबाद जिले के झरिया स्थित फर्जी कंपनी ‘सोना एंड एसोसिएट्स’ का जीएसटी रजिस्ट्रेशन सोमवार को रद्द कर दिया गया. अन्वेषण ब्यूरो की जांच में सामने आया है कि इस कंपनी ने डेढ़ साल के भीतर 7.51 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की है. अन्वेषण ब्यूरो को मिले दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी ने पश्चिम बंगाल की 7 अलग-अलग कंपनियों को अवैध रूप से कोयले की आपूर्ति की थी. शुक्रवार को झरिया में हुई छापेमारी के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. पश्चिम बंगाल के संबंधित कर विभागों को भी सूचना भेज दी गयी है, ताकि टैक्स वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जा सके.

फर्जी कंपनियों की कड़ी से जुड़ा मामला

जांच में यह भी सामने आया है कि ‘सोना एंड एसोसिएट्स’ ने बिहार की कंपनी ‘धनवंती इंटरप्राइजेज’ से 7.51 करोड़ रुपए की कोयला खरीदी थी. जांच में धनवंती इंटरप्राइजेज फर्जी कंपनी मिली. इसी कड़ी में पहले ‘संतलाल एंड एसोसिएट्स’ की जांच की गयी थी. अब यह कंपनी भी वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त पायी गयी है.

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार को हेमंत सोरेन सरकार से जान का खतरा!

इसे भी पढ़ें : झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

इनवॉइस के जरिये जीएसटी चोरी से जुड़ा है मामला

प्राथमिक जांच के अनुसार, ‘सोना एंड एसोसिएट्स’ ने जिन कंपनियों को कोयला बेची, उनके खिलाफ नोटिस जारी कर टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. राज्य कर के अनुसार, यह पूरा मामला इनवॉइस के जरिये कोयले के कालाबाजारी और जीएसटी चोरी से जुड़ा हुआ है. जांच आगे भी जारी है और अन्य कंपनियों की संलिप्तता की संभावना से इंकार नहीं किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन कंपनियों को भेजा गया नोटिस

  • न्यू मां दुर्गा इंटरप्राइजेज
  • महावीर कोक एंड ब्रिकेट
  • मंडल ब्रदर्स एंड कंपनी
  • जॉय बाबा इंटरप्राइजेज
  • मोनू उद्योग
  • श्याम सुंदर ब्रिकेट एंड सॉफ्ट कोक
  • दुर्गा कोक

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में तांडव मचाने वाले टीएसपीसी के 2 उग्रवादियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरायकेला में आधी रात को सो रही पत्नी को साबल से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

खतरे में थी पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान, आसमान में विमान से टकराया पक्षी

JEE Advanced में धनबाद के 50 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अभिनित पांडेय को 101वीं रैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >