21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नीतीश की सभा के लिए जनसंपर्क तेज

धनबाद: सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सरकार गिराओ, झारखंड बचाओ रैली को संबोधित करने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 मई को रांची पहुंचेंगे. आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू के आमंत्रण पर वह रांची आ रहे है. रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम […]

धनबाद: सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सरकार गिराओ, झारखंड बचाओ रैली को संबोधित करने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 मई को रांची पहुंचेंगे. आदिवासी सेंगल अभियान के अध्यक्ष सालखन मुर्मू के आमंत्रण पर वह रांची आ रहे है. रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित होगा. उसमें जन अदालत भी लगेगी.

इस बात पर झारखंड जदयू के महासचिव सुशील सिंह ने कहा कि यह रैली एेतिहासिक होगी. सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन जनता के खिलाफ है. हमारी पार्टी नीतीश कुमार के आगमन को लेकर उत्साहित हैं. उनकी जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है. इसे लेकर धनबाद व अन्य जिला में पंपलेट वितरण किया जा रहा है. वहीं से धनबाद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे.

जदयू के ग्रामीण जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष की बैठक की जायेगी. इसमें बिहार विधानसभा के सचेतक सह झारखंड प्रदेश जदयू के प्रभारी राम सेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण कुमार और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो उपस्थित रहेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें