24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पुण्यतिथि पर रूपेश सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि

पुटकी: दि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले मुनीडीह (रूपेश सिन्हा चौक) में रविवार को स्व. रूपेश सिन्हा की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सिन्हा के पिता हलधर प्रसाद लाला, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, जिप अध्यक्ष रोबिन गोराईं व यूनियन के जोनल […]

पुटकी: दि झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले मुनीडीह (रूपेश सिन्हा चौक) में रविवार को स्व. रूपेश सिन्हा की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सिन्हा के पिता हलधर प्रसाद लाला, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुलू महतो, जिप अध्यक्ष रोबिन गोराईं व यूनियन के जोनल अध्यक्ष एके सहाय, अमितेश सहाय ने स्व. रूपेश सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की.

अपने संबोधन में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि रूपेश सिन्हा आसमान के उल्का पिंड की तरह थे, जिन्होंने काफी कम समय में ज्यादा नाम कमाया था. बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने कहा कि दबे कुचले आैर बेसहारा लोगों की आवाज थे स्व. रुपेश सिन्हा. उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जायेगा. जिप अध्यक्ष रोबिन गोराईं ने कहा कि स्व. रुपेश सिन्हा युवाओं के सच्चे नेता थे. अध्यक्षता करते हुए एके सहाय ने कहा कि रूपेश काफी लोकप्रिय नेता थे. उनकी कमी यूनियन को हमेशा खलेगी. संचालन करते हुए युवा उद्यमी अमितेश सहाय ने कहा कि सात मार्च को शहीद रूपेश सिन्हा हत्याकांड का फैसला आने वाला है. उन्हें पूरा भरोसा है कि मुख्य आरोपित महेंद्र यादव को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

स्वास्थ्य जांच शिविर : पुण्यतिथि के अवसर पर एशियन द्वारिकादास जालान अस्पताल की आेर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसका लाभ सैकड़ों लोगों ने उठाया.

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि : भाजपा युवा मोरचा के प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा, जदयू नेता प्रकाश नोनिया, पेटिया पंचायत मुखिया आनंद गोराईं, मुखिया अनिता गोराईं, यूनियन के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, बद्री नारायण सिंह, संजीव चौरसिया, विजय पासवान, बिरेन गोप, कैलाश महतो, मुकेश सिन्हा, शिबू सिंह, राजकुमार पांडे, दयाशंकर सिंह, महेंद्र कुमार, बिनोद सिन्हा, अखिलेश सिंह, प्रियरंजन प्रसाद, जेएन शर्मा, लाल मोहन, गोपाल सिंह, हरि ठाकुर, दिनेश ओझा, एके सिन्हा, पंकज सिन्हा, राजकुमार नापित, अंजना देवी, मूरत देवी, आदरी देवी आदि.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें