Advertisement
नेहरू ने भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया : मन्नान
धनबाद: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मो मन्नान मल्लिक ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवहारलाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता है. बच्चों व गरीबों से नेहरूजी को बेपनाह प्यार था. पूर्व मंत्री हाउसिंग […]
धनबाद: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मो मन्नान मल्लिक ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवहारलाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता है. बच्चों व गरीबों से नेहरूजी को बेपनाह प्यार था. पूर्व मंत्री हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित नेहरू जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. समारोह की अधयक्षता नीलूकांत सिन्हा ने की. उपस्थित लोगों ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी. मौके पर अनंतनाथ सिंह, महेंद्र पांडेय, अरुण कुमार सिंह, दिनेश सिंह डंगूर, पकंज कुमार राय, हरेंद्र शाही. नवनीत नीरज, अजय दत्ता, गंगा बाल्मिकी, अश्विनी कुमार महतो, बीरेंद्र पासवान, मधुसूदन सिंह चौधरी, संजय सिंह चौधरी, मो अमिरुल्लाह, श्रीराम चौरसिया, संजय जयसवाल, बासुदेव प्रसाद गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.
नगर कांग्रेस कार्यालय में नेहरू जी कै तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया. वक्ताओं ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उनके बताये गये मार्ग पर चलने की बात कही. मौके पर वैभव सिन्हा, सीता राणा, राशिद रजा अंसारी, भास्कर ओझा, राम गोपाल भुवानिया, आरिफ आलम, जावेद रजा, राजेश्वर यादव, सईद खान, अनिल साव, मोईन अंसारी, अनवर शमीम, राजवी भगत, पप्पू तिवारी, प्रभाकर नोनिया, सरफुद्दीन अंसारी, उषा सिंह, मीना प्रजापति, अनिता कुमारी, शमीम साह समेत अन्य मौजूद थे.
बरवाअड्डा़ गोविंदपुर प्रखंड कॉग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह चौधरी के नेतृत्व में खरनी सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी. इस अवसर पर वक्ताओं ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला़ मौके पर सफीउद्दीन अंसारी, विश्वनाथ बाउरी, शत्रु चौधरी, बीरबल कुम्हार, बानेश्वर चौधरी, निरंजन तुरी, निरंजन मंराडी आदि उपस्थित थ़े
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement