धनबाद : विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि भाजपा का संगठनात्मक चुनाव एक यज्ञ के सामान है. भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलता है. शनिवार को चिल्ड्रेन पार्क जग जीवन नगर में नव गठित भाजपा हीरापुर मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं.
बैठक की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने की. मंडल चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हीरापुर मंडल पर बड़ी जिम्मेदारी है. बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय झा, रवि सिन्हा, मिल्टन पार्थ सारथी, निर्मल प्रधान, रीता प्रसाद, डीएन प्रसाद, अशोक सिंह ,सोलंकी, सत्येंद्र मिश्र सहित कई मौजूद थे.