28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दो शिक्षक संघों का विलय, विरोध भी शुरू

धनबाद. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ तथा झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की मंगलवार को हुई संयुक्त बैठक में विलय को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी. संघ भवन हीरापुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नेहरू हेंब्रम ने की. मौके पर जिला स्तर पर संगठन संचालन के लिए राज्य संगठन द्वारा एक तदर्थ कमेटी को मंजूरी […]

धनबाद. झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ तथा झारखंड अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की मंगलवार को हुई संयुक्त बैठक में विलय को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी. संघ भवन हीरापुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नेहरू हेंब्रम ने की. मौके पर जिला स्तर पर संगठन संचालन के लिए राज्य संगठन द्वारा एक तदर्थ कमेटी को मंजूरी दी गयी.

इसमें नेहरू हेंब्रम को अध्यक्ष, आदित्य नारायण उपाध्याय, प्रेम कुमार, अशोक मंडल, उमेश चंद्र गोस्वामी को उपाध्यक्ष, तापस ख्वास को प्रधान सचिव, रंजन दास, मिथिलेश तिवारी, अब्दुल माजिद तथा सुनील श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, राजेंद्र रजक को अंकेक्षण, वृंदावन कुमार, बीके झा, मुकुल रंजन मुखर्जी, जयंती दास तथा ओंकारनाथ तिवारी को संगठन सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है.

विलय असंवैधानिक : नीलकंठ मंडल
झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नीलकंठ मंडल ने इस चुनाव को असंवैधानिक करार देते हुए अवैध बताया है. उन्होंने बताया कि इस विलय के खिलाफ 25 को सुबह बारह बजे संघ कार्यालय हीरापुर में इसके खिलाफ बैठक कर रणनीति तय की जायेगी.अध्यक्ष श्री मंडल के बयान का समर्थन आदित्य प्रसाद मिर्धा, दिनेश पांडेय, उमेश सिंह सहित अन्य ने भी किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें