Advertisement
26 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
धनबाद नगर निगम चुनाव. वार्डो की आरक्षण सूची जारी धनबाद : मई-जून माह में संभावित धनबाद नगर निगम के चुनाव को लेकर वार्ड वार आरक्षण की सूची जारी हो गयी है. इस बार आधी आबादी के लिए 26 वार्ड आरक्षित किये गये हैं. यानी वर्तमान कमेटी की तुलना में महिला पार्षदों की संख्या बढ़ेगी. फिलहाल […]
धनबाद नगर निगम चुनाव. वार्डो की आरक्षण सूची जारी
धनबाद : मई-जून माह में संभावित धनबाद नगर निगम के चुनाव को लेकर वार्ड वार आरक्षण की सूची जारी हो गयी है. इस बार आधी आबादी के लिए 26 वार्ड आरक्षित किये गये हैं. यानी वर्तमान कमेटी की तुलना में महिला पार्षदों की संख्या बढ़ेगी. फिलहाल वर्तमान नगर निगम बोर्ड में महिला पार्षदों की कुल संख्या 17 है.
शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी केएन झा द्वारा धनबाद नगर निगम की वार्ड वार आरक्षण सूची जारी की गयी. महिला में अनुसूचित जाति के लिए चार, पिछड़ा वर्ग के लिए आठ तथा सामान्य महिला के लिए 14 वार्ड आरक्षित हैं. एसटी के लिए केवल एक वार्ड आरक्षित होने से इसमें महिला के लिए कोई आरक्षण नहीं होगा.
इसी तरह पुरुषों के लिए 14 वार्ड सामान्य, एससी के लिए पांच, एसटी के लिए एक तथा पिछड़ा वर्ग के लिए नौ वार्ड रखे गयेहैं. एडीएम (आपूर्ति) सह नगर निगम चुनाव के नोडल पदाधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि आज जारी आरक्षण रोस्टर के आधार पर ही चुनाव होंगे. यह आरक्षण वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर किया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement