27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कार्यकर्ताओं को भी सत्ता का लाभ: राजेंद्र

धनबाद: भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा केंद्र एवं राज्य में सत्ता में आयी है. कार्यकर्ताओं को भी सत्ता का लाभ मिलेगा. बोर्ड, निगम में आम कार्यकर्ता को भी जगह दी जायेगी. सोमवार को मां भवानी परिसदन में जिला भाजपा की बैठक को संबोधित करते […]

धनबाद: भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा केंद्र एवं राज्य में सत्ता में आयी है. कार्यकर्ताओं को भी सत्ता का लाभ मिलेगा. बोर्ड, निगम में आम कार्यकर्ता को भी जगह दी जायेगी.
सोमवार को मां भवानी परिसदन में जिला भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जल्द ही बोर्ड, निगम का गठन होगा. इसमें पार्टी के आम कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी होगी. साथ ही धनबाद में सांगठनिक रूप से भाजपा को दो भाग में विभक्त करने की घोषणा भी की.
कहा कि धनबाद महानगर एवं ग्रामीण जिला में भाजपा को विभाजित करने की कार्रवाई को जल्द ही आमली जामा पहनायेंगे. सनद हो कि छह-सात वर्ष पहले ही प्रदेश भाजपा ने धनबाद जिला को सांगठनिक रूप से दो भाग में बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. लेकिन, यह धरातल पर नहीं उतर पाया है. श्री सिंह ने सदस्यता में पहले तीन स्थान पर आने वाले मंडलों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की. कहा कि हर बूथ में तीन सौ सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भूत स्तर पर प्रवास जरूरी है. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें