30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सेक्टर-4 : दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट का वार्षिक सम्मेलन

08 बोक 21-दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट के सदस्य बोकारो. दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को दिशोम जाहेर गढ़ सेक्टर चार में वार्षिक सम्मेलन हुआ. इसमें ट्रस्ट के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित थे. इस दौरान खेल प्रतियोगिता हुई. इसमें बच्चों के लिए चेयर रेस व महिलाओं के लिए चेयर रेस […]

08 बोक 21-दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट के सदस्य बोकारो. दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को दिशोम जाहेर गढ़ सेक्टर चार में वार्षिक सम्मेलन हुआ. इसमें ट्रस्ट के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित थे. इस दौरान खेल प्रतियोगिता हुई. इसमें बच्चों के लिए चेयर रेस व महिलाओं के लिए चेयर रेस व घड़ा फोड़ प्रतियोगिता हुई. महासचिव महावीर मरांडी ने कहा : इस तरह के कार्यक्रम से एक -दूसरे का विचार आदान प्रदान होता है. साथ ही बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है. उन्होंने कहा : समाज का विकास करने के लिए सभी लोगों को अपने -अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा.अध्यक्ष दिनु हेंब्रम, उपाध्यक्ष सोहराय सोरेन, सचिव सुनील कुमार टुडू, कोषाध्यक्ष महावीर सोरेन, देवानंद मरांडी, वरिषा मुर्मू, काली प्रसाद सोरेन, दिनेश सोरेन, शंकर टुडू, होपन बेसरा, जगरनाथ मुर्मू, लक्ष्मण मुर्मू, जीवधन सोरेन, महेंद्र हेंब्रम, हुडिंग हेंब्रम, सालखु बेसरा, जय नारायण सोरेन, फागु मुर्मू आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें