अंबिका पब्लिक स्कूल. कला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन – स्लग07 बोक 13- प्रदर्शनी के साथ विभिन्न क्लास के छात्र- दो समूहों में क्लास वन से 07 तक के छात्रों ने बनाया मॉडल- समसमायिक विषयों पर बच्चों ने बनाये 15 प्रोजेक्ट प्रतिनिधि, जैनामोड़रेन वाटर स्टोरिंग, सेव इलेक्ट्रिसिटी, एयर पॉल्यूशन, वाटर सप्लाइ, जैसे कई ऐसे विषय थे, जिन पर प्रोजेक्ट बना कर नन्हे वैज्ञनिकों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. जैनामोड़ स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल में शनिवार को कला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. बच्चों ने समसामायिक विषयों पर 15 से अधिक प्रोजेक्ट बनाये. छात्रों क ो दो ग्रुप में बांटा गया था. कक्षा एक से चार तक को ग्रुप ए व पांच से सात तक को ग्रुप बी में रखा गया था. मुख्य अतिथि चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. कहा : विज्ञान हर दौर की जरूरत है. इसके बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती है. स्कूल में ऐसे प्रतियोगिता होने से बच्चों की कला सामने आती है. स्कूल के निदेशक दिनेश सिंह ने कहा : वैज्ञानिक सोच के साथ पढ़ाई करने से भविष्य की राह आसान होती है. इसी उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कहा : विज्ञान मानव जीवन का आधार है. विज्ञान का सही इस्तेमाल कर किसी भी समस्या का निदान आसानी से किया जा सकता है. अनुमा झा, पूजा कुमारी, साध्वी झा, आशा कुमारी, अनीता कुमारी, रेखा कुमारी, हर्षा चौबे, कविता सिन्हा समेत कई शिक्षक व अभिभावक मौके पर मौजूद थे.
BREAKING NEWS
नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा
अंबिका पब्लिक स्कूल. कला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन – स्लग07 बोक 13- प्रदर्शनी के साथ विभिन्न क्लास के छात्र- दो समूहों में क्लास वन से 07 तक के छात्रों ने बनाया मॉडल- समसमायिक विषयों पर बच्चों ने बनाये 15 प्रोजेक्ट प्रतिनिधि, जैनामोड़रेन वाटर स्टोरिंग, सेव इलेक्ट्रिसिटी, एयर पॉल्यूशन, वाटर सप्लाइ, जैसे कई ऐसे विषय […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement