फोटो : ज्योतिराज्य में सदस्यता का बनायेंगे नया रिकॉर्डमुख्य संवाददाता, धनबाद. भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं विधायक अनंत ओझा ने कहा है कि झारखंड में पार्टी रिकॉर्ड सदस्य बनायेगी. इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. शुक्रवार को रांची से पाकुड़ जाने के क्रम में यहां पत्रकारों से बातचीत में सदस्यता प्रभारी ने कहा कि पूरे झारखंड में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है. सदस्यता को ले कर 27 से 29 जनवरी तक प्रखंड स्तर पर बैठक होगी. इसके बाद एक से तीन फरवरी तक बूथ स्तर पर सदस्यता के लिए महा अभियान चलेगा. बूथ स्तर की तिथि प्रखंड एवं नगर कमेटी तय करेगी. नितिन भट्ट प्रभारी बनेश्री ओझा ने बताया कि धनबाद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नितिन भट्ट को जिला का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है, जबकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय को सह प्रभारी बनाया गया है. इससे पहले धनबाद स्टेशन पर भाजयुमो समर्थकों ने अनंत ओझा का स्वागत किया गया. भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय के नेतृत्व में महामंत्री रिंकू सिंह, बंटी रिटोलिया, पिंटू सिंह, संतोष सिंह सहित कई नेताओं ने श्री ओझा का स्वागत किया.
BREAKING NEWS
बूथ स्तर पर चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान : अनंत
फोटो : ज्योतिराज्य में सदस्यता का बनायेंगे नया रिकॉर्डमुख्य संवाददाता, धनबाद. भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं विधायक अनंत ओझा ने कहा है कि झारखंड में पार्टी रिकॉर्ड सदस्य बनायेगी. इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. शुक्रवार को रांची से पाकुड़ जाने के क्रम में यहां पत्रकारों से बातचीत में सदस्यता […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement