बक्सर के रहने वाले हैं राज सिन्हाधनबाद. भारतीय जनता युवा मोरचा के जिला महामंत्री के रूप में राजनीति शुरू करने वाले राज कुमार सिन्हा उर्फ राज सिन्हा ने पिछले ढाई दशक के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे. भाजपा के जिला महामंत्री, फिर जिलाध्यक्ष बने. इसके बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं कई बार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने. वर्ष 2009 में भाजपा से धनबाद विधानसभा का टिकट मिला. लेकिन 890 मतों से हार गये. इसके बाद लगातार भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे. एक बार फिर 2014 में भाजपा ने धनबाद विधानसभा से टिकट दिया. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मो. मन्नान मल्लिक को 52,997 मतों से हरा कर कोयलांचल की राजनीति में नया इतिहास लिखा. श्री सिन्हा मूलत: बिहार के बक्सर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन के रहने वाले हैं. उनके पिता स्व. सिद्धनाथ प्रसाद बक्सर के नामी वकील थे. उनके बड़े भाई डा. एके सिन्हा धनबाद के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक हैं. राज सिन्हा ने स्कूली शिक्षा बेगूसराय में हुई. पीजी पटना यूनिवर्सिटी से की.
BREAKING NEWS
युवा मोरचा के महामंत्री से विधायक तक का सफर
बक्सर के रहने वाले हैं राज सिन्हाधनबाद. भारतीय जनता युवा मोरचा के जिला महामंत्री के रूप में राजनीति शुरू करने वाले राज कुमार सिन्हा उर्फ राज सिन्हा ने पिछले ढाई दशक के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे. भाजपा के जिला महामंत्री, फिर जिलाध्यक्ष बने. इसके बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं कई बार भाजपा प्रदेश […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement