24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा ने झारखंड को लूटखंड बना दिया : मनोहर

बेरमो फोटो जेपीजी 11-10 प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता.नावाडीह. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि झारखंड में 10 साल भाजपा ने शासन किया. इस दौरान भाजपा विकास के बजाये सिर्फ लूट में मशगूल रही. अब गुजरात की नजर इस प्रदेश पर है. जनता से भाजपा पूर्ण बहुमत मांग रही है […]

बेरमो फोटो जेपीजी 11-10 प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता.नावाडीह. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि झारखंड में 10 साल भाजपा ने शासन किया. इस दौरान भाजपा विकास के बजाये सिर्फ लूट में मशगूल रही. अब गुजरात की नजर इस प्रदेश पर है. जनता से भाजपा पूर्ण बहुमत मांग रही है ताकि अधिकार झारखंडी का नहीं बल्कि गुजराती का हो. श्री यादव ने कहा : 14 साल में नौ मुख्यमंत्री हुए लेकिन आजतक स्थानीय नीति नहीं बनी. इसके कारण राज्य के बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल पायी. उन्होंने कहा कि सपा सरकार मंे बनी तो एक माह में स्थानीय नीति बनायी जायेगी. इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने डुमरी व नावाडीह मंे पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल रविदास के पक्ष मंे जनसंपर्क कर वोट मांगा. मौके पर अशोक यादव, सलार खान, फूलचंद किस्कू, भरत दास, सुरेश दास, सरफुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी, रूपलाल महतो सहित दर्जनों शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें