फोटोबोले- पूर्ण विकास के लिए बनायें भाजपा सरकारसिंदरी. सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी फूलचंद मंडल ने शनिवार को रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा-लोजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए. नीमटांड़ से शुरू होकर रोड शो सिंदरी बस्ती होते हुए डोमगढ़ पहुंचा. यहां नुक्कड़ सभा की गयी. भाजपा प्रत्याशी फूलचंद मंडल ने कहा कि झारखंड में आज तक स्थिर और स्थायी सरकार नहीं बनी, जिसके कारण विकास नहीं हुआ. इस बार स्थायी सरकार बनायें. मोदी सरकार में राज्य का पूर्ण विकास होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बनी, तो भारत का सिर विश्व में ऊंचा हो गया. राज्य में सरकार बनी, तो संपूर्ण विकास होगा. इसके बाद रोड शो के साथ श्री मंडल ने गौशाला बाजार, कांड्रा, मनोहरटांड़, परसबनिया आदि इलाकों में जनसंपर्क किया. रोड शो में घनश्याम ग्रोवर, शैलेश सिंह, विजय सिंह, प्रमुख सिंह, दीपक कुमार दीपू, अरविंद खत्री, मनोज सिंह, लोजपा के शिबू मंडल, गोपाल महतो, राजेश सिंह, जितेंद्र शर्मा, बलवीर, रणवीर महतो, महावीर महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल सवार थे.
BREAKING NEWS
सिंदरी में फूलचंद मंडल का रोड शो
फोटोबोले- पूर्ण विकास के लिए बनायें भाजपा सरकारसिंदरी. सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी फूलचंद मंडल ने शनिवार को रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा-लोजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए. नीमटांड़ से शुरू होकर रोड शो सिंदरी बस्ती होते हुए डोमगढ़ पहुंचा. यहां नुक्कड़ सभा की गयी. भाजपा प्रत्याशी फूलचंद मंडल ने कहा कि […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement