सीएए के खिलाफ िनकाला जुलूस, प्रशासन ने सात नामजद और 3000 अज्ञात पर किया केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jan 2020 2:52 AM
धनबाद : एनआरसी, सीएए और एनआरपी के विरोध में मंगलवार को वासेपुर से जुलूस निकाल रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. वे केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे. जुलूस के चलते सड़क पर जगह-जगह जाम लग गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर रात […]
धनबाद : एनआरसी, सीएए और एनआरपी के विरोध में मंगलवार को वासेपुर से जुलूस निकाल रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. वे केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे. जुलूस के चलते सड़क पर जगह-जगह जाम लग गया. जिला प्रशासन के निर्देश पर रात को अंचलाधिकारी ने धनबाद थाना में वासेपुर के सात लोग मो सैयद शहवाज, मो साजिद उर्फ शाहिद, मो हाजी आरिफ जमीर, मो सद्दाम, अली अकबर, मो नौशाद और मौलाना गुलाम नबी के अलावा 3000 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी. उन पर शांति भंग करने, उत्तेजक नारा लगाने और बिना अनुमति के जुलूस निकालने का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










