राज, संजीव, रागिनी, ढुलू, फूलचंद, अरूप, अपर्णा मथुरा, आनंद, इंद्रजीत समेत 23 ने किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2019 2:59 AM
धनबाद : विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया में तेजी आयी. आज पांच वर्तमान विधायक के अलावा दो पूर्व मंत्रियों सहित कई प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. नामांकन को लेकर आज दिन भर समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय में गहमागहमी रही. धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया. […]
धनबाद : विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया में तेजी आयी. आज पांच वर्तमान विधायक के अलावा दो पूर्व मंत्रियों सहित कई प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. नामांकन को लेकर आज दिन भर समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय में गहमागहमी रही. धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया.
धनबाद से आज राम विनय सिंह (हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा), विपिन कुमार उर्फ पींटू सिंह (जनता दल यूनाइटेड), विकास रंजन (लोक जनशक्ति पार्टी) तथा निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश्वर महतो उर्फ अर्जुन महतो एवं उमेश पासवान ने नामांकन किया. धनबाद से अब तक 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जबकि कुल 21 ने पर्चा खरीदा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










