बरवाअड्डा में जीटी रोड पर गड्ढे ही गड्ढे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2019 8:45 AM
बरवाअड्डा : लोहारबरवा से लेकर किसान चौक बरवाअड्डा तक करीब एक किलोमीटर की दूरी तक जीटी रोड की स्थिति पिछले एक माह से बदतर हो गयी है. एक दर्जन से अधिक बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गये हैं. गड्ढे के कारण ट्रक का एक्सल, पत्ती एवं सामान टूट रहे और गाड़ी बीच सड़क में खराब होने हो […]
बरवाअड्डा : लोहारबरवा से लेकर किसान चौक बरवाअड्डा तक करीब एक किलोमीटर की दूरी तक जीटी रोड की स्थिति पिछले एक माह से बदतर हो गयी है. एक दर्जन से अधिक बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गये हैं. गड्ढे के कारण ट्रक का एक्सल, पत्ती एवं सामान टूट रहे और गाड़ी बीच सड़क में खराब होने हो जाने से रोज दिल्ली कोलकाता लेन में भयंकर जाम लग रहा है.
बड़े गड्ढ़े के कारण गाड़ियों की स्पीड स्लो होनेे से भी जाम लग जा रहा है. इससे राहगीरों को कोलकाता दिल्ली लेन से दिल्ली कोलकाता लेन में जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जाम के कारण राहगीरों को सड़क पार कर अपने घर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










