नौ नवंबर से धनबाद होकर चलेगी मालदा-सूरत टाउन एक्सप्रेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 4:27 AM
विज्ञापन
डीसी लाइन बंद होने के बाद ट्रेन का परिचालन हो रहा दूसरे रास्ते से धनबाद : मालदा-सूरत टाउन एक्सप्रेस (13425-26) नौ नवंबर से धनबाद के रास्ते चलेगी. 15 जून को डीसी रेल लाइन बंद होने के बाद इस ट्रेन का परिचालन भी धनबाद के रास्ते बंद हो गया था. मालदा-सूरत टाउन एक्सप्रेस (13425) सप्ताह में […]
विज्ञापन
डीसी लाइन बंद होने के बाद ट्रेन का परिचालन हो रहा दूसरे रास्ते से
धनबाद : मालदा-सूरत टाउन एक्सप्रेस (13425-26) नौ नवंबर से धनबाद के रास्ते चलेगी. 15 जून को डीसी रेल लाइन बंद होने के बाद इस ट्रेन का परिचालन भी धनबाद के रास्ते बंद हो गया था. मालदा-सूरत टाउन एक्सप्रेस (13425) सप्ताह में एक दिन शनिवार को मालदा से खुलेगी.
यह ट्रेन मालदा से नौ नवंबर को खुलेगी और आसनसोल 18.27, धनबाद 19.43 बजे, चंद्रपुरा 21.13 व बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस 21.45 बजे पहुंचेगी. जबकि सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426) सूरत से हर सोमवार को धनबाद के रास्ते मालदा के लिए 11 नवंबर को खुलेगी.
यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी 20.40 बजे, चंद्रपुरा 21.33 बजे, धनबाद 22.45 बजे व आसनसोल 23.45 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन के फिर से परिचालन से यात्रियों और व्यवसायियों को राहत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










