साउथ साइड स्टेशन में चल रही अवैध पार्किंग

Updated at : 18 May 2019 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
साउथ साइड स्टेशन में चल रही अवैध पार्किंग

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन के साउथ साइड में पिछले कुछ दिनों से अवैध पार्किंग का धंधा फल-फूल रहा है. शुक्रवार को अवैध पार्किंग वसूलने वाले लोगों ने एक ऑटो ड्राइवर को पैसे नहीं देने के कारण जम कर पिटाई कर दी. वसूली की जानकारी मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पहुंचे और सभी को खदेड़ा. जानकारी […]

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन के साउथ साइड में पिछले कुछ दिनों से अवैध पार्किंग का धंधा फल-फूल रहा है. शुक्रवार को अवैध पार्किंग वसूलने वाले लोगों ने एक ऑटो ड्राइवर को पैसे नहीं देने के कारण जम कर पिटाई कर दी. वसूली की जानकारी मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पहुंचे और सभी को खदेड़ा.

जानकारी हो कि धनबाद रेल मंडल द्वारा साउथ साइड में चलने वाली बाइक पार्किंग का टेंडर लगभग एक माह पहले समाप्त हो चुका है. इस बीच आचार संहिता लागू होने के कारण दोबारा टेंडर नहीं निकाला गया. इसी का फायदा उठा कर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वहां अवैध वसूल शुरू कर दी. जानकारी मिलते ही सीनियर डीसीएम आशीष कुमार ने धनबाद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी को वहां जाकर जांच करने का आदेश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola